शिवहर में प्रमुख के भाई की गोली मारकर हत्या, शव घर आते ही सड़क पर आगजनी और बवाल

Breaking news News बिहार

  शिवहर में पुरनहिया प्रखंड प्रमुख के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बुधवार की सुबह शव गांव लौटते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर आगजनी कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया.बुधवार की सुबह जैसे ही शव गांव पहुंचा, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने बसंतपट्टी चौक को जाम कर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. सूचना मिलने पर समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता और एसपी शुभांक मिश्रा मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानून के कठघरे में लाया जाएगा.जानकारी के अनुसार समोद साह बसंतपट्टी बाजार में किराना, हार्डवेयर और खाद की दुकान चलाते थे. मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने पैतृक गांव बखार चंडिहा लौट रहे थे. इसी दौरान बसंत बाजार और दुबे टोला मोड़ के समीप पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.गोली लगने से समोद साह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. टना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. गढ़वा गांव निवासी संजय साह ने मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यवसायी को तत्काल इलाज के लिए सीतामढ़ी स्थित वरुण कुमार के निजी अस्पताल पहुंचाया.हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. व्यसायी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए. घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.