पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता स्व सुखदेव प्रसाद वर्मा की राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई 35 वाॅ पुण्यतिथि।

Breaking news News बिहार



पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पदाधिकारी,स्व सिंह के पुत्र पूर्व म॑त्री कृष्णनंदन वर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया श्रद्धांजलि अर्पित।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सुगाॅव में स्वत॑त्रता सेनानी पूर्व मंत्री, एवं समाजवादी नेता स्व सुखदेव प्रसाद वर्मा की 35 वाॅ पुण्यतिथि राजकीय सम्मान समारोह के साथ मनाई गई। समारोह कार्यक्रम का आयोजन भजन एवं निर्गुण के साथ प्रारंभ की गई।
वहीं सर्व प्रथम स्व सिंह के पैतृक गांव सुगाॅव में स्थित प्रतिमा पर, पूर्व मंत्री स्व सिंह के पुत्र कृष्णनंदन वर्मा, जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा,उप विकास आयुक्त डॉ प्रिति सहित अन्य ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


वहीं जिला पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को अपने सम्बोधन में कहा कि स्व सिंह एक व्यक्ति नहीं वल्कि एक विचार थे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश के आजादी के लिए अंग्रेजों से जितनी यातनाएं झेलीं वो नई पिढ़ी के लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आप सभी सौभाग्यशाली है,जो वैसे महान विभूति के जन्म स्थली के निवासी हैं, मैं उन्हें शत् शत् नमन करता हूं, जिन्होंने बिहार के विभिन्न विभागों का म॑त्री का कार्य भार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।स्व सिंह 5 फरवरी 1991 को अपने गांव सुगाॅव में अंतिम सांस ली। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षा प्रेमी,समाज सुधारक,सफल राजनीतिज्ञ,कुशल प्रशासक एवं निर्भिक राजनेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करता हूं।


वहीं इस मौके पर स्व सिंह के पुत्र पूर्व शिक्षामंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक महान राजनेता के साथ साथ गरीबों के मसीहा तथा स्वतंत्रता आन्दोलन के प्रखर योद्धा के रूप में जाने जाते हैं।


वहीं राजकीय सम्मान समारोह में मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास, पूर्व विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष च॑द्र चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर, सहित जिले के सभी पदाधिकारी सहित अन्य नेता ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया तथा अपना विचार रखा।