
– गांव में मातम पसरा 
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र स्थित झखरा गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह की धनबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई है। साथ ही उनके कार में सवार अरविंद के पुत्र और भांजा गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा के बाद अरविंद कुमार सिंह अपनी पत्नी और बहन के परिवार को कोलकाता जाने के लिए मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाकर खुद अपने बेटे और भांजे को लेकर कार से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। जब वे धनबाद पहुंचे तो अचानक एक ट्रक की चपेट में उनकी कार आ गई। इस सड़क दुघर्टना में कार के परखच्चे उड़ गए और अरविन्द सिंह की मौत हो गई। जबकि उनका दो पुत्र और भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक अरविंद कुमार सिंह (37 वर्ष) जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव  निवासी पूर्व सैनिक स्वर्गीय रामज्ञा सिंह के पुत्र थे। वह अपने परिवार के साथ कोलकाता जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। वही दुर्घटना के पूर्व मृतक अपनी पत्नी और बहन के परिवार को मिथिला गाड़ी में बैठाकर खुद अपनी कार से कोलकाता के लिए निकल गए थे। तभी धनबाद में उनकी गाड़ी और ट्रक आमने टकरा गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद झखरा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बेटों और भांजे का इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है।

