
मध्य विद्यालय सिकंदरपुर में बच्चों की कम उपस्थिति पर लगाई फटकार।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -प्र॑खड क्षेत्र के उच्च तथा मध्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण जिला पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने किया।निरिक्षण के क्रम में विद्यालयों में काफी अनियमितता पाए जाने पर फटकार लगाई,और नाराजगी जाहिर किया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताई कि शिक्षा में गुणवत्ता,साफ सफाई, बच्चों की उपस्थिति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का जाएजा लिया। उन्होंने बताई कि रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चगोड़ी एवं उत्क्रमित मध्य एवं उच्च विद्यालय सिकंदरपुर का निरिक्षण के क्रम में कुछ अनियमितता पाई गई, फलस्वरूप दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताई कि प्राधानाधयापक को विद्यालय परिसर को प्रतिदिन साफ सफाई, शौचालय एवं पेय जल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।पठन पाठन व्यवस्था बच्चों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।
वहीं उन्होंने बताई कि विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के विषय में जानकारी प्राप्त की। मध्य विद्यालय सिकंदरपुर में बच्चों की कम उपस्थिति पाया गया, जिसपर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई, तथा कहां कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर अभिभावकों से सम्पर्क स्थापित कर बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर दिया, तथा शिक्षा व्यवस्था में कोताही बरतने पर निरोधात्मक कार्रवाई करने की बात कही। वहीं उन्होंने बताई कि शिक्षकों को स्पष्ट शब्दों में हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।और अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत दी गई है।
