रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/सरकार की योजनाओं को लेकर विधायक देवेन्द्र निम ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 5 जुलाई
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा विधायक देवेन्द्र निम ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क कर लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
दी।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि और उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं तथा सरकार के कार्यकाल को आमजन के कल्याण के लिए समर्पित बताया। अभियान के दौरान विधायक देवेन्द्र निम ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर संजय चेयरमैन, बीरम सिंह, संदीप मित्तल, विजय शर्मा, गौरव मित्तल, अवि समेत भाजपा कार्यकर्ता और श्री राम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे।