रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/जैनामृत शिक्षण शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, अंतिम दिन हुई परीक्षा

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
स्थानीय जैन अतिथि भवन में पूज्य आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित जैनामृत शिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जैन धर्म के सिद्धांतों एवं संस्कारों का अध्ययन किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

शिविर के दौरान आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को श्री जिनेन्द्र भगवान की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सच्चे देव, शास्त्र एवं गुरु की ही आराधना करनी चाहिए तथा कुदेवों की शरण में जाने से बचना चाहिए। उन्होंने धर्म के वास्तविक स्वरूप, मानव जीवन में धर्म के महत्व तथा धर्माचरण से Hप्राप्त होने वाले आध्यात्मिक एवं नैतिक लाभों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धर्म मनुष्य के जीवन को संयम, सदाचार और आत्मकल्याण की दिशा प्रदान करता है। शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागियों की ज्ञानवृद्धि का आकलन करने के उद्देश्य से परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परीक्षा के सफल आयोजन पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऐसे शिक्षण शिविरों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया। इस दौरान जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, डॉ. राजेश जैन, संजय जैन, शशांक जैन, अमित जैन, शुभम जैन, राकेश जैन, आर्जव जैन, अंशुल जैन,भूपेंद्र जैन, अभिषेक जैन, प्रदीप जैन ‘कन्नू’, नीरज जैन, श्याम लाल जैन, आकाश जैन, अनुराग जैन, विनय जैन, पर्व जैन, विशु जैन सहित जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।