जहानाबाद में तीन थाना अध्यक्षों पर गिरी गाज, पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई।

Breaking news News बिहार

अनुशासनहीनता एवं लापरवाही बरतने पर मखदुमपुर, परसबिगहा एवं कड़ौना थाना अध्यक्ष लाईन हाजिर।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बड़ी कार्रवाई की है, जिले के तीन थाना अध्यक्षों को कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित करते हुए लाईन हाजिर होने का आदेश निर्गत किया है।
उन्होंने अपने आदेश संख्या 1544 दिनांक 29/3/26 एवं 1545 दिनांक 29/3/26 में मखदुमपुर थाना अध्यक्ष एवं कड़ौना थाना अध्यक्ष पर वरिय पदाधिकारी का आदेश उलंघन करने की बात कही गई है। दोनों थाना अध्यक्ष पर आरोप है कि विशेष छापामारी अभियान में वरिय पदाधिकारी के आदेश का उलंघन किया है। इसलिए कर्त्तव्य पर अनुशासनहीनता का आरोप में निलंबित किया गया है।
वहीं थाना अध्यक्ष परसबिगहा पर गम्भीर आरोप है कि इन्होंने एक तीन वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया, तथा जांच में, थाना अध्यक्ष द्वारा मृत को ज़िंदा दिखा दिया गया है। फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पत्रांक 1781 दिनांक 28/3/26 में गलत जांच रिपोर्ट देने एवं वरिय पदाधिकारी को गलत सुचना देने का आरोप लगाया गया है।