
ट्रक ड्राइवर की बेटी 482 नम्बर लाकर जिले का बढ़ावा मान,घोषी विधायक रितुराज ने अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट
जहानाबाद -जहा॑ मेहनत होती है, सफलता भी प्राप्त होता है। मेहनत करने वालों को कभी मायुस नही होना पड़ता। कड़ी मेहनत कर जिले के बेटी ने कर दिखाया,जो बिहार बोर्ड में 500 अंकों में 482 नम्बर लाकर जिले का नाम रौशन किया है।
बता दें कि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम भारथु निवासी अवधेश उपाध्याय की पुत्री मानसी कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में 500 में 482 अंक लाकर टाॅप टेन में जगह बनाई है, तथा जिले का नाम बढ़ाई है।
मानसी कुमारी के पिता ट्रक ड्राइवर है, हालांकि फिलहाल वो घर पर ही रहकर पूजा पाठ कर रहे हैं, तथा मां एक गृहणी है।
मां एवं पिता के साथ साथ ग्रामिणो ने भी बेटी की सफलता पर गर्व करते हुए काफी खुशी जाहिर किया है। वहीं स्थानीय विधायक रितुराज कुमार छात्रा के घर पहुंच अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, तथा खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि घोषी की इस बेटी पर हम सभी गौरवान्वित हैं।
