जिला रग्बी संघ द्वारा आयोजित, रग्बी फाइनल मुकाबले में बिहार अंडर 15 महिला ने एवं नालंदा पुरुष वर्ग में पटना ने जिता खिताब।

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -बिहार राज्य रग्बी संघ के तत्वावधान में आयोजित , जिला रग्बी संघ द्वारा जिले के उच्च विद्यालय इक्किल खेल मैदान में 10 वीं बिहार राज्य अंडर 15 (महिला/पुरुष) रग्बी प्रतियोगिता का खिताब नालंदा एवं पटना ने अपने नाम की। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में  पटना ने नवादा को 36-00से हरा कर  खिलाब अपने नाम की वही नालंदा दूसरे स्थान तो भोजपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही।
वही बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में नालंदा ने पटना को17-10 से हरा कर खिलाब अपने नाम की ,पटना द्वितीय स्थान तो नवादा तृतीय स्थान प्राप्त की।
प्रतियोगिया का उद्घाटन लोजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ इंदु कश्यप एवं उच्च विद्यालय इक्किल के प्रधानाध्यापक सह फिजिकल टीचर संजय कुमार ने द्बीप प्रज्वलित कर किया।
खिलाड़ियों को पूर्व प्रधानाध्यापक श्रीकांत कुमार ,अरविंद कुमार ,पवन कुमार समाज सेवी गौरव कुमार जहानाबाद जिला रग्बी सचिव गौतम कुमार ने सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किए।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में जहानाबाद रग्बी संघ के सह सचिव प्रदीप प्रकाश,कोच विकाश कुमार , विक्रम कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस बात की जानकारी रग्बी कोच विकास ने दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग तथा दो दिवसीय रग्बी प्रतियोगिता आयोजन में सराहनीय कार्य रहा।
दो दिन चले इस प्रतियोगिता में स्थानीय ग्रामीण एवं हजारों दर्शक उपस्थित रहे।