
प्रेमी जोड़े ने बंधन में न बंधने पर जीवन लीला किया समाप्त।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक जोड़ी प्रेमी प्रेमिका ने, होली के रंग के पूर्व अपना जीवन लीला समाप्त कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र के ग्राम प्राण बिगहा की है, जहां एक प्रेमी प्रेमिका ने बीते मंगलवार की रात्रि में बधार में जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
शव की पहचान प्राण बिगहा के एक प्रेमी जोड़े के होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,और तरह तरह की बात कही जाने लगी।
बताया जाता है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका एक ही गांव थे, और करीब एक वर्ष पूर्व से ही दोनों एक साथ रहने की क़सम खा लिया था।और शादी के बंधन में बंधने को तैयार था, लेकिन दोनों के परिजन इस रिस्ता के लिए तैयार नहीं था। फलस्वरूप दोनों बीते आठ माह से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के दबाव में घर आ गया था, फिर भी शादी के लिए दोनों प्रेमी युगल बेचैन था।जब बात बनता नहीं देखा, तो बीते मंगलवार की रात्रि दोनों अपने घर से बधार में गया, और जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
प्रेमिका की मां ने बताई कि जब नींद खुली और अपनी पुत्री को नहीं देखा तो खोजबीन के क्रम में किसी ने जानकारी दी कि दो शव बधार में पड़ा हुआ है।
वहीं घटना की खबर ज्योंहि लोगों को मिली तो गांव में सन्नाटा छा गया,और तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की खबर मिलते ही हुलासग॑ज थाना की पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा, जबतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही जानकारी मिलेगी की मौत कैसे हुई।
वहीं परिजनों में चित्कार मच गया है,और लोग तरह तरह की बात बता रहे हैं।
