होली का त्योहार मातम में तब्दील, ट्रैन‌ की चपेट में आने से युवक की मौत।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले से एक हृदयविदारक घटना से गांव में होली का त्योहार मातम में तब्दील हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतीस्थान में उस वक्त खलबली मच गई,जब लोगों की जानकारी मिली की गांव का ही स्व रामाशीष यादव का 30 वर्षीय पुत्र पि॑टू कुमार पटना गया रेल खंड पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गया। घटना की खबर लगते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गया।
वहीं घटना की सुचना प्राप्त होते ही मखदुमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
बताया जाता है कि पी॑टू कुमार किसी काम से ग्राम सामोचक गया था और लौटने के क्रम में ग्राम समोचक स्थित रेलवे पुल पार कर रहा था कि उसी समय एक एक्सप्रेस गाड़ी आ गई, फलस्वरूप युवक हादसे का शिकार हो गया।और वहीं घटना स्थल पर ही मौत हो गया।
घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली तो परिजनों में चिख पुकार मच गया, और पुरे गांव में होली का त्योहार मातम में तब्दील हो गया।
वहीं लोगों का कहना है कि घर में पि॑टू कुमार के कमाई पर परिवार आश्रित था, तथा बड़ा ही मिलनसार एवं मृदुभाषी युवक था। लोगों ने रेलवे पुल पर आने जाने वाले के लिए कोई विकल्प निकालने का मांग सरकार से किया है, तथा सरकारी मुआवजा की मांग किया है।
वहीं थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा मुआवजे के लिए रेलवे विभाग को लिखा जाएगा।