कादिरगंज क्रिकेट क्लब की टीम फाइनल में जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार






कादिरगंज क्रिकेट क्लब की टीम फाइनल में
जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वाधान में सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के दूसरे सेमीफाइनल में आज कादिरगंज क्रिकेट क्लब का मुकाबला नवादा ऑटोमोबाइल्स की टीम से हुआ आज सुबह कादिरगंज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37ओवरों में 198 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । कादिरगंज क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सौरभ ने 40 ,सुभाष ने 29 ,पार्थ ने 28 जबकि विक्रम ने 23 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए नवादा ऑटोमोबाइल्स के गेंदबाज आदर्श पांडे ने चार सुमन सौरभ ने तीन जबकि यीशु के कुमार ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा ऑटोमोबाइल्स की टीम ने 29 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नवादा ऑटोमोबाइल्स की तरफ से गौरव सिंह ने 44 हर्ष ने 27 जबकि अमन आर्यन ने 19 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। गेंदबाजी करते हुए कादिरगंज क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आर्यन कश्यप ने तीन सचिन यादव ने तीन जबकि रितिक शर्मा ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। इस तरह से दूसरे सेमीफाइनल को कादरीगंज की टीम ने 53 रनों के अंतर से हरा दिया ।आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले आर्यन कश्यप को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। मैच का संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, संयुक्त सचिव सुरेश यादव अजय कुमार, राजेश कुमार, अजीत पांडे मौजूद रहे। कल टूर्नामेंट का फाइनल सुबह 9:00 से खेला जाएगा।