चंपारण की खबर::01 करोड़ 65 लाख की राशि से पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग व फुटपाथ निर्माण कार्य प्रगति पर :  महापौर

Breaking news News बिहार



शहरवासियों से गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण कराने में सहयोग की अपील


मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र अंतर्गत छतौनी चौक से नरेगा पार्क तक मुख्य सड़क के दोनों ओर 1,65,29,600/- (एक करोड़ पैंसठ लाख उनतीस हजार छह सौ रुपये) की लागत से पेवर ब्लॉक इंटरलॉकिंग एवं फुटपाथ निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह कार्य शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त बातें मोतिहारी की मेयर प्रिति कुमारी ने बताते हुए कहा कि
इस परियोजना के पूर्ण होने से पैदल यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही सड़क की चौड़ाई में वृद्धि होने से यातायात जाम की समस्या में भी कमी आएगी। यह कार्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
उक्त निर्माण कार्य से विशेष रूप से छतौनी बस स्टैंड, नरेगा पार्क एवं मिशन चौक की ओर आने-जाने वाले शहरवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। नगर निगम मोतिहारी शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर गुणवत्तापूर्ण फुटपाथ एवं सड़क विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिससे नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। नगर निगम मोतिहारी के नागरिकों से अपील करता है कि निर्माण कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जा सके।