
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
नगर निगम मोतिहारी के नेतृत्व में शहर के सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर्स, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों के संयुक्त सहयोग से मोतीझील के किनारों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में महापौर प्रीति कुमारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी युवाओं एवं नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से बनता है।
नगर निगम मोतिहारी लगातार शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं मोतीझील क्षेत्र को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महापौर के नेतृत्व में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब आम नागरिक, युवा, सामाजिक संगठन और प्रशासन एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तभी शहर वास्तव में स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनता है।
आइए, हम सभी आगे आए और स्वच्छता कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। अपने आसपास साफ-सफाई रखें, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। जनभागीदारी से ही स्वच्छ और विकसित शहर का सपना साकार होगा।
