चंपारण की खबर::मोतीझील के पास से मछली की दुकानें हटाई गई, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Breaking news News बिहार

मोतिहारी। नगर निगम, मोतिहारी के नगर आयुक्त आशीष कुमार के नेतृत्व में आज मोतीझील मार्ग, गायत्री मंदिर स्थित मछली दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। साथ ही वैसे दुकानदारों को जुर्माना करते हुए र 2500.00 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गयी। सड़क पर लगने वाले आये दिन जाम तथा मोतिझील सौन्दर्यीकरण तथा स्वच्छता बनाये रखना इन दुकानदारों के वजह से चुनौती पूर्ण हो चुका था। कई बार-बार इन लोगोें को वहां से हटाया गया और जुर्माना वसूल की। परन्तु पुनः इन लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता था। इस अभियान में दोनों नगर प्रबंधक, दोनों स्वच्छता पदाधिकारी तथा सभी स्वच्छता निरीक्षक, सहायक प्रफुल चन्द्र, स्वच्छता साथी एवं निगम के गार्ड मौजुद थे।