
2 जूलाई से 8 जूलाई तक बिहार सतर्कता दिवस के रूप में मनाने की ली निर्णय।
विडियो का॑फ्रेसि॑ग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार सतर्कता जागरुकता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी के कर-कमलों से ज्ञान भवन, गाँधी मैदान, पटना से विडियो का॑फ्रेसि॑ग के माध्यम से शुभारंभ किया गया। बिहार सतर्कता जागरुकता दिवस कार्यक्रम में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पदाधिकारी छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, कोटा किरण कुमार शामिल हुए,और शपथ ली। उन्होंने अपने शपथ में कहा कि
मै आज दिनांक 02 जुलाई, 2026 को सत्यनिष्ठा से शपथ लेता /लेती हूँ, कि लोक सेवक के रूप में अपने सभी कार्यों का निष्पादन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता से करूँगा /करूँगी। मैं अपने सभी कार्यों के संचालन में संबंधित कानूनों, नियमावलियों और प्रक्रियाओं का पालन करूँगा /करूँगी तथा सदैव जनहित को सर्वोपरि रखूँगा/ रखूँगी। मैं किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का न सहभागी बनूँगा /बनूँगी और न ही उसका समर्थन करूँगा/ करूँगी। मैं अपने संगठन और समाज में ईमानदारी और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कर्त्तव्यबध रहूँगा /रहूँगी। यदि भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाया जाऊँगा / जाऊँगी तो विधिनुसार कठोर कार्रवाई का भागीदार बनूँगा/बनूँगी।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि बिहार सतर्कता जागरुकता दिवस आज माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा शुभारम्भ किया गया है, जो दिनांक 08 जुलाई, 2026 तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को आयोजित कर आमजनों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने शपथ लेने के उपरांत सभी को अश्वस्थ्य किया कि कार्यो का निष्पादन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता करेंगी। आज 02 जुलाई से अगले 08 जुलाई, 2026 तक बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा।

उन्होंने बताई कि दिनांक 03 जुलाई, 2026 सभी जिलों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दिनांक 04 जुलाई, 2026 सभी प्रखण्ड/अंचल/थाना/पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 05 जुलाई, 2026 जिलों के द्वारा सतर्कता संबंधी व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। दिनांक 06 जुलाई, 2026 जिलों के द्वारा सतर्कता संबंधी पेंटिंग प्रतियोगिता एवं स्लोगन कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। दिनांक 07 जुलाई, 2026 जिलों के द्वारा सतर्कता संबंधी निबंध प्रतियोगिता आदि तथा दिनांक 08 जुलाई, 2026 कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर बताया कि यह दिवस बिहार में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, ईमानदार कार्यसंस्कृति और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए जरूरी है। जब हर व्यक्ति सतर्क रहेगा, तभी ‘भ्रष्टाचार मुक्त समाज’ का लक्ष्य पूरा होगा।
