रामपुर मनिहारान धूमधाम से मनाया गया भगवान आदिनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव, जैनामृत शिक्षण शिविर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
जैन अतिथि भवन में पूज्य आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में आयोजित जैनामृत शिक्षण शिविर श्रद्धा और उत्साह के साथ निरंतर संचालित हो रहा है। शिविर में बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं पुरुष बड़ी संख्या में सहभागिता कर जैन धर्म के सिद्धांतों एवं संस्कारों का अध्ययन कर रहे हैं।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

शिविर प्रारंभ होने से पूर्व प्रातःकाल छोटे जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज के सानिध्य में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान आदिनाथ के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।
अपने मंगल प्रवचन में आचार्य श्री ने तीर्थंकर भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि धर्म मनुष्य के जीवन का वास्तविक आधार है। धर्म ही जीवन को सही दिशा, संयम, सदाचार और आत्मकल्याण का मार्ग प्रदान करता है। उन्होंने सभी श्रावक-श्राविकाओं को धर्म को केवल सुनने तक सीमित न रखकर उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, डॉ. राजेश जैन, संजय जैन, शशांक जैन, राकेश जैन,अमित जैन, शुभम जैन, अंशुल जैन, आर्जव जैन, भूपेंद्र जैन, अभिषेक जैन, प्रदीप जैन (कन्नू), नीरज जैन, श्याम लाल जैन, आकाश जैन सहित जैन समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।