
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर,
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर से एक युवक की मौत हो गई।
फलस्वरूप गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख घंटों जाम रखा, जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई।
बताया जाता है कि जिले के ओकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनछिली निवासी चंदन कुमार जहानाबाद से अपने घर लौट रहा था कि, ज्योंहि च॑धरिया पुल के पास युवक पहुंचा तो विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से चली आ रही ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मारी, फलस्वरूप युवक सड़क पर फेका गया। घटना घटते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सुचित किया, मौके पर पुलिस पहुंच तत्काल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई।
जैसे ही युवक की मौत की खबर परिजनों को लगी, तो परिजनों में चित्कार मच गया,और गुस्साएं ग्रामीणों एवं परिजनों ने शव को च॑धरिया पुल के पास रख, सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की काफी लाइन लग गई। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक भागने में सफल हो गया।
वहीं थाना अध्यक्ष ओकरी ने लोगों को काफी समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया, तथा यातायात व्यवस्था प्रारंभ कराया।
