
शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जाम की स्थिति बर्दास्त नहीं -जिला पदाधिकारी
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया ने अपने कार्यालय कक्ष मे रेलवे अंडर पास तथा यातायात की समस्या से निजात दिलाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओ के साथ बैठक किया ।
जिला पदाधिकारी ने रेलवे अंडर पास के उत्तर -दक्षिण भाग के नाला को जोड़ने का निर्देश जारी किया,ताकि पानी का निकासी तत्काल सुनिश्चित हो सके।
वहीं नाला की उडाही कराने को लेकर स्पष्ट निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, एवं नगर परिषद को दिया ।
इस बात की जानकारी देते हुए बताई कि रेलवे अंडर पास मे पथ का निर्माण कार्य की समीक्षा की गई जिसमे अभियंता द्वारा बताया गया कि पथ के निर्माण कार्य हेतु रेलवे को पत्र भेज दिया गया है, अनापत्ति प्रमाण पत्र आने पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
वहीं बैठक में उपस्थित रेलवे विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि वे इस बैठक के बाद अविलम्ब इस कार्य मे लग जाते है तथा अश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही एन. ओ. सी. उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताई कि बैठक मे जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अरवल मोड पर पुलिस बल /यातायात बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, परन्तु पूर्व मे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद को अवैध लगे ठेला से जुर्माना वसूली करने तथा यातायात बल/पुलिस बल को अवैध आटो पार्किंग से जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया था, परन्तु ऐसा नहीं होने से नगर परिषद क्षेत्र मे जाम की समस्या बनी रह रही है।
वहीं उन्होंने बताई कि कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, को निर्देश दिया गया कि अविलम्ब अवैध रुप से लगे ठेला विक्रेता से जुर्माना नियमित रूप से वसूली करने तथा यातायात अधीक्षक को भी अनाधिकृत आटो/वाहन पार्किंग पर रोक लगाने हेतु स्पेशल ड्राइव चला कर नियमित रूप से फाईन वसूलने का निर्देश दिया।
