काको थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 822-96 लीटर विदेशी शराब सहित दो शराब माफिया को किया गिरफतार।

Breaking news News बिहार

वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, ट्रक भी जप्त।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान,शराब एवं खनन पर के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है।
इसी कड़ी में काको थाना अध्यक्ष ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित दो तस्करों को गिरफतार करने में सफल रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काको थाना अध्यक्ष को सुचना प्राप्त हुई कि अबैध रुप से विदेशी शराब जहानाबाद एकंगरसराय रोड में जाने वाली है। थाना अध्यक्ष काको ने इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिया, फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार काको थाना अध्यक्ष ने काको मुख्य मार्ग पर, थाना गेट के पास वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक ट्रक को जांच हेतु रोका, जांच पड़ताल के क्रम में ट्रक से छिपा कर रखा हुआ 95 कार्टून विदेशी शराब की बरामदगी हुई। फलस्वरूप ट्रक चालक एवं सह चालक को गिरफतार कर लिया गया।


ट्रक जहानाबाद से बिहार शरीफ की ओर जा रहा था, जिसे काको थाना गेट के पास वाहन चेकिंग के क्रम में विदेशी शराब की 95 कार्टून एवं कारोबारी सहित ट्रक को जप्त कर लिया गया है।
इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि कुल 822-96 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जिसका नम्बर बी आर 01 जी पी -6233 तथा चालक एवं सह चालक,1-किशोर कुमार एवं 2-शाहिल कुमार दोनों पटना जिले के थाना अठमल गोला अन्तर्गत अठमल गोला निवासी बताया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। तथा ट्रक को जप्त कर लिया गया है।