चंपारण की खबर::मनरेगा नाम बचाओ और योजना लागू करे सरकार: ई शशि भूषण राय

Breaking news News बिहार राजनीति


कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय का किया घेराव


मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष  इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय  की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए  डीएम कार्यालय का भी घेराव और प्रदर्शन किया। इस घेराव और प्रदर्शन कार्यक्रम में मनरेगा बचाओ का नारा लगाया।  इस कार्यक्रम के बाद डीएम को ज्ञापन देकर मनरेगा के नाम और उसको लागू करने की प्रक्रिया में हो रहे बदलाव का विरोध कांग्रेसियों ने किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेसी लोगों ने भाग लिया। इसमें श्याम बिहारी प्रसाद पूर्व विधायक, उमर सैफुल्लाह खान, अनवर आलम अंसारी रंजन शर्मा, विजय शंकर पांडे ओबैद्दूर रहमान खान, बिट्टू यादव अखिलेश दयाल, राहुल शर्मा, ऋषि सिंह, किरण कुशवाहा, पप्पू रंजन मिश्रा, रमेश कुमार श्रीवास्तव, बृजेंद्र कुमार तिवारी, मुन्नी देवी, शंभू राम रविंद्र नाथ तिवारी,आदि भाग लिया।