छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आया मामला प्रकाश में,मना करने पर भाई को कर बुरी तरह से किया मारपीट।

Breaking news News बिहार

घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराया गया इलाज।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – शकूराबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां स्कूल जाने के क्रम में मनचले युवक द्वारा छेड़छाड़ करने एवं छात्रा के भाई जब विरोध किया, तो उसे बुरी तरह से मारपीट की बात सामने आई है, जिसे परिजनों ने घायल युवक को रामाश्रय प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में इलाज कराया गया।


मिली जानकारी के अनुसार जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय नोआवाॅ की एक छात्रा के साथ गांव के ही दबंग मनचले युवक द्वारा आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल जाने के क्रम में छेड़छाड़ किया करता था। छात्रा डर कर घर के परिजनों ने नहीं बताई और स्कूल नही जाने पर,उसी विद्यालय में छात्रा के सगे चचेरे भाई जो वर्ग सात का है,अपनी बहन से विद्यालय न जाने का कारण पुछा, तो छात्रा ने उस मनचले युवक का नाम बताते हुए कहा कि मुझे हमेशा विद्यालय जाने के क्रम में छेड़छाड़ करता है। छात्रा के भाई ने जब मनचले युवक को हरकत न करने की बात कही, तो मनचले युवक ने छात्रा के भाई को विद्यालय के बाहर बुरी तरह से पिटाई कर बेहोश कर दिया। ज्योंहि परिजनों की इस बात की जानकारी लगी तो, मौके पर घटना स्थल पर पहुंच घायल युवक को तत्काल शकूराबाद अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज कराया गया।
इस सम्बंध में छात्रा की मां ने शकूराबाद थाना को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना में छात्रा की मां ने लिखित आवेदन दी है,इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने स्कूली छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है, एवं महिला सुरक्षा हेतु महिला बिग्रेड की टीम भी गठित किया गया है, फिर भी मनचले युवक अपने हरक़त से वाज नहीं आ रहा है।


वहीं मध्य विद्यालय नोआवाॅ के एच एम से इस बात की जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विद्यालय के बाहर छात्र के साथ मारपीट किया गया है।
मामला चाहे जो कुछ भी हो लेकिन पुलिस अधीक्षक इस पर अपने स्तर से संज्ञान में लेते हुए कारवाई करे,ताकी छात्राएं सुरक्षित रह सके।