
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने विधी व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं जिले में शांति वातावरण को लेकर सभी थानों को अलर्ट एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। वहीं उन्होंने न्यायालय से निर्गत वार॑टी के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं गिरफ्तार करने का आदेश लगातार जारी किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार,काको थाना अध्यक्ष ने फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ इस्तेहार चिपकाया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि काको थाना क्षेत्र के काको मुसहरी निवासी देवनन्दन मांझी एवं काको निवासी एक महिला अभियुक्त के घर पर इस्तेहार चिपकाया गया। तथा परिजनों को निर्देशित किया गया कि यथा शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करे अन्यथा कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
जिसे लेकर फरार चल रहे अभियुक्तों में हलचल मच गया है।
