चंपारण की खबर::नो मेंस लैंड में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान शुरू करें: डीएम

Breaking news News बिहार


47 वीं एसएसबी बटालियन कैंप रक्सौल के सभागार में हुई समीक्षा बैठक


मोतिहारी, राजन द्विवेदी।


47 वीं एसएसबी बटालियन कैंप रक्सौल के सभागार में आज जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने एक समीक्षा बैठक की। जिसमें 20 वीं, 47 वीं एवं 71 वीं एसएसबी के कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट , रक्सौल एसडीएम एवं एसडीपीओ, रक्सौल व जिला भू अर्जन पदाधिकारी मोतिहारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान एसएसबी कमांडेंट ने एसएसबी के भारत नेपाल बोर्डर पर भूमिका का विस्तृत परिचय दिया। कमांडेंट ने जिला पदाधिकारी से नो मेंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण से अवगत कराया। साथ ही 0-5 और 0-15 किलोमीटर के बीच विद्यमान अतिक्रमण के संबंध में डेटा शेयर किया। जिसके निवारण के लिए डीएम ने अनुमंडल स्तरीय सतर्कता समिति गठित करने का निर्देश दिया। जिसमें एसएसबी के पदाधिकारी भी सम्मिलित रहेंगे। साथ ही इस समिति द्वारा समन्वय बनाते हुए लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही एसएसबी कैंप व बीओपी चेकपोस्ट के लिए विभिन्न भूमि अधिग्रण, दाखिल ख़ारिज की स्थिति, बोर्डर वाइब्रेंट विलेज के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब अग्रेत्तर कारवाई को लेकर निदेश दिया।