
शिवहर , प्रतिनिधि।
बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत कृषि वर्ष 2025-26 में पंचायत स्तरीय ईख फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने पुरनहिया अंचल के बखार चंडिहाँ पंचायत अंतर्गत ग्राम-बखार चंडिहों में किया। जहां कृषक सुनील कुमार मिश्र, पिता- नन्दलाल मिश्र के खेत में ईख फसल कटनी प्रयोग का हुआ। जिसके प्राथमिक प्रखंड कृषि पदाधिकारी इन्द्र कुमार झा प्रयोगकर्ता के रूप में मौजूद रहे। निरीक्षण के समय डीडीसी बृजेश कुमार, अपर समाहर्ता मेधावी, विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक कृषि अभियंत्रण पदाधिकारी, शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुरनहिया, सहायक साख्यिकी पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी एवं किसान सलाहकार सभी उपस्थित थे।
फसल कटनी प्रयोग के बाद ईख का वजन 5×5 मीटर में 237.8 किलोग्राम प्राप्त हुआ। प्रति हेक्टेयर उपज दर-951.2 क्विंटल प्राप्त हुआ। विदित हो कि फसल कटनी प्रयोग के आधार पर उपज दर का निर्धारण किया जाता है। इसका उपयोग राज्य की खाद्य नीति बनाने एवं राज्य आय में होता है।
