अनुमंडल पदाधिकारी एवं आपूर्ति विभाग ने संयुक्त रूप से पेट्रोल पंपों की किया जांच।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों की गठित टीम द्वारा आज दिनांक 11 जून, 2026 को जिले में अवस्थित पेट्रोल पंपों का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में टीम द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक, ईंधन की गुणवत्ता,पेट्रोल में मिलावट की जांच, उपलब्ध पेट्रोल एवं डीजल के घनत्व की जांच, सही मात्रा में ईंधन आपूर्ति, फर्स्ट एड की उपलब्धता, ग्राहकों के लिए पेयजल की व्यवस्था, महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक शौचालय, वाहनों के लिए हवा की सुविधा, विस्फोटक अनुज्ञप्ति का अद्यतन, माप-तौल संबंधी मानकों तथा अन्य विभागीय प्रावधानों के अनुपालन की विस्तृत जांच की गई।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि
जांच के क्रम में लोदीपुर, पटना-गया बाईपास स्थित महावीर सर्विस स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके संबंध में विभागीय प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी, राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि विभागीय प्रावधानों के आलोक में जिले के सभी पेट्रोल पंपों की क्रमिक जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध कराना पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी है ,तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।