कामरेड रामप्रसाद की पत्नी स्व बृजमणी देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर -प्रख॑ड क्षेत्र के वाणावर पहाड़ स्थित पाताल गंगा के ग्राम गोपालन नगर में कॉमरेड रामप्रसाद पासवान की पत्नी स्व. बृजमनी देवी की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
स्व. बृजमनी देवी सरल विचारों वाली गृहिणी एवं सामाजिक चेतना से युक्त महिला थीं। वे जहानाबाद में सीपीएम एवं खेत मजदूर संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं।

सभा में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और उन्हें लाल सलाम एवं नमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व देवी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया वही उनके विचारों पर चलकर समाज के विकास पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच,वार्ड सदस्य,एव अन्य गणमान्य लोगों के अलावे पुत्री कुमकुम देवी,नतिनी रागनी कुमारी सहित दर्जनों लोगों श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।