
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारगिल चौक पर किया श्रद्धांजलि अर्पित।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के कारगिल चौक पर, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शहीद वीर सपूत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जिला पदाधिकारी ने बताई वर्ष 1999 में आज ही दिन 26 जूलाई को कारगिल के विरल पहाड़ी क्षेत्र के बार्डर पर पाकिस्तान के साथ हुएं युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए, पाकिस्तान को पराजित किया, लेकिन हमारे वीर सपुतो ने भी अपनी कुर्बानी दी थी।
वहीं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे देश के नौजवानो ने जो अपनी शहादत देकर भारत की रक्षा किया उन्हें बार बार नमन है। उन्होंने कहा उन वीर सपूतों को वीरता एवं शौर्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता,उनकी जितनी गाथा गाई जाए,शायद कम ही होगा।

वहीं श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, राजनीतिक दल के राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय,एस सी -एस टी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
