पुलिस अधीक्षक ने हुलासग॑ज थाना का किया निरीक्षण, एवं आम जनों से किया संवाद।

Breaking news News बिहार बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी, तथा कांडों का त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस अधीक्षक काफी तत्पर है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान आज जिले के हुलासग॑ज थाना का निरीक्षण किया। वहीं निरीक्षण के क्रम में ही आम जनों के साथ संवाद किया। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्या को बड़ी गम्भीरता से सुना एवं कारवाई करने का विश्वास जताया।
वहीं थाना निरीक्षण मे कांडों का त्वरित निष्पादन करने की निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने लम्बित कांडों का बारिकी से समिक्षा की, तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।वही उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष को असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने, लगातार गस्ती निकालने एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने बताया कि निर्देश दिया गया है कि अबैध खनन एवं शराब कारोबारी को किसी भी कीमत में नही बक्से।साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी एवं लम्बित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।


इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल, थाना अध्यक्ष,सभी कांड अनुसंधान कर्ता एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।