
रामपुर मनिहारान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने बूढ़ाखेड़ा गुर्जर गाँव में पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामीणों संग मिलकर भव्य आयोजन किया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर परिसर के भीतर सामूहिक रूप से हवन-पूजन कर देश की प्रगति और खुशहाली के लिए आहुतियां दी गईं।पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद विधायक देवेंद्र निम ने सभी उपस्थित स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर पूरे मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से मंगल कामना की।विधायक ने राष्ट्र निर्माण के इस महासंकल्प को दोहराते हुए क्षेत्र में विकास और गरीब कल्याण के कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
