मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मोतिहारी के सभी वार्डों में फागिंग शुरू

Breaking news News बिहार



मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी वार्डों में रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन निगम फॉगिंग करा रही है। यह जानकारी महापौर प्रीति कुमारी जी एवं नगर आयुक्त आशीष कुमार ने दी। बताया कि अधिकारियों को नियमित फॉगिंग, साफ-सफाई और जलजमाव वाले स्थानों की निगरानी करने का निर्देश दिया है, ताकि संभावित बीमारियों की रोकथाम हो सके।
नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील किया है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। नगर निगम मोतिहारी मोतिहारी शहर को स्वच्छ सुन्दर एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।