चंपारण की खबर::मोतिहारी में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, विजेता अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत और जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाना और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देना था। दीप प्रज्वलन जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, जिला युवा पदाधिकारी अंकिता और कला-संस्कृति पदाधिकारी फारुख सिद्दीकी ने किया।

वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, नृत्य और वोकल म्यूजिक में जिले भर के स्कूल-कॉलेज और युवा क्लबों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रथम विजेता ये रहे

प्रतियोगिता के दौर में वाद-विवाद हुए, जिसमें रितिक राज, स्लोगन में- खुशी कुमारी, स्लैम पोएट्री में- विकास वर्मा, पेंटिंग में सुमित वर्मा, नुक्कड़ नाटक में आरडीपीजी रामगढ़वा, नृत्य में रेशमा देवी स्कूल, वोकल – एम.जे.के. गर्ल्स स्कूल शामिल रहे।

समापन में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनआंदोलन है और युवा सकारात्मक बदलाव के वाहक हैं। सभी प्रथम विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।