
अब्दुल बारी भवन में उप विकास आयुक्त डॉ प्रिति ने किया वितरण।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण (सम्बल) योजना के अंतर्गत जिले के 40 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल (MTC) का वितरण उप विकास आयुक्त, जहानाबाद, डॉ. प्रीति ने अब्दुलबारी नगर भवन परिसर में वितरण किया।। उप विकास आयुक्त ने दिव्यांगजन को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का सांकेतिक चाभी देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए रवाना किया ।
उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने उपस्थित दिव्यांगजनों को मनोबल बढ़ाते हुए दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता कभी भी सपनों के आड़े नहीं आनी चाहिए। दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताई कि
इस योजना का लाभ उन दिव्यांगजनों को दिया जाता है जो निम्नलिखित पात्रता पूरी करते हैं:
न्यूनतम 40% दिव्यांगता तथा परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 (दो लाख) से कम होनी चाहिए।
वहीं लाभार्थियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी आवश्यक है।

वहीं उन्होंने बताई कि इच्छुक लाभार्थी समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांगजनों की सहायता और फिजियोथैरेपी सुविधा के लिए बुनियाद केंद्र सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। जहाँ दिव्यांगजन निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श और थेरेपी प्राप्त कर सकते हैं।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त के साथ अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच विनय कुमार सिंह ,सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण जहानाबाद तथा अन्य जिला स्तरीय कर्मी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
