
जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के एक मैच में आज मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब का मुकाबला लौंद क्रिकेट क्लब के बीच हुआ ।मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34 ओवर में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मिर्जापुर के बल्लेबाज राहुल कुमार ने 36 और कितने 31 एवं मनीष ने 35 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी करते हुए लौंद क्रिकेट क्लब के गेंदबाज योगेश पटेल ने तीन विकेट जबकि दीपू ने दो खिलाड़ियों को आउट किया ।इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लौंद क्रिकेट क्लब की टीम 25वे ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाकर मैच को पांच विकेट से जीत लिया । लौंद क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज योगेश पटेल ने 41 दीपू कुमार ने 41 जबकि उमर ने 44 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया और मैच को जिताने में कामयाब रहे। आज के मैच में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले योगेश पटेल को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। इस जीत के बावजूद लौंद क्रिकेट क्लब की टीम अंक तालिका में मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब से ऊपर नहीं जा सकी इस वजह से मिर्जापुर स्पोर्टिंग क्लब सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। मैथ का संचालन में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी संयुक्त सचिव सुरेश यादव अजय कुमार ,राजेश कुमार सुनील कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
