
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बीते शनिवार की रात्रि शकूराबाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान में चार वारंटी एवं दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफतार किया गया।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशानुसार बीते शनिवार की रात्रि में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटी थाना क्षेत्र के ग्राम मुर्गियां चक निवासी रामजीत यादव, ग्राम अइरा निवासी ब्रजेश पंडित एवं सुरेश पंडित तथा ग्राम फौलादपुर निवासी महादेव चौधरी को गिरफतार किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि शकूराबाद थाना कांड संख्या 101/19 के नामजद अभियुक्त ग्राम भगवान पुर निवासी सुधीर कुमार एवं एक विधी विरुद्ध बालक को ए एस आई अजीत राम ने जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर से गिरफतार किया,।सभी गिरफ्तार आरोपी को जहानाबाद न्यायालय भेजा गया है।
