
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
दोनों अधिकारियों ने ग्राम चकवाली स्थित ग्राम संसद भवन की छत के ऊपर कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। जनपद सहारनपुर में यह ग्राम पंचायत स्तर पर पहला कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र होगा। आधुनिकता के इस युग में गांव के छात्र छात्राओं के लिए यह केंद्र बहुत लाभकारी होगा।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल चौधरी ने बताया कि कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र से ग्रामीण क्षेत्र बच्चों को कम्प्यूटर के विषय में लाभ होगा और वे अधिक सफलता प्राप्त करेंगे।

