
रामपुर मनिहारान 19 अप्रैल
कस्बे के शिवपुरी स्थित श्री शिव मंदिर में श्री खाटू श्याम की मूर्ति व शनि शिला की प्राण-प्रतिष्ठा और छह दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
आयोजन के तहत रविवार को महिलाओं द्वारा भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई, जिसका विधिवत उद्घाटन समाजसेवी सुरेंद्र चौधरी बॉबी ने किया।
यह कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंची, जिसका रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।मूर्तियों की स्थापना से पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना आरंभ हो गई है, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में डॉ. विनोद शर्मा, प्रमिला शर्मा, विजय शर्मा अमीन और सपना शर्मा मौजूद रहे।इस कलश यात्रा में पंडित उपेंद्र शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, अध्यक्ष मनोज शर्मा, दीपक श्रीवाल, रविंद्र चौधरी, डॉ. किरणपाल, संदीप मित्तल और अमरदीप पंवार ने हिस्सा लिया।साथ ही एडवोकेट यशपाल सिंह, विजय आनंद, पदम सिंह एडवोकेट, मुकेश अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र पाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
