रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बिचौलियों को गेहूं बेचने को मजबूर किसान:अध्यक्ष नीरज चौधरी

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 19 अप्रैल
भारतीय किसान यूनियन पथिक की बैठक ग्राम घसौती में आजाद पहलवान के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गेहूं खरीद केंद्रों पर आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च से खरीद की घोषणा के बावजूद सहारनपुर सहित कई केंद्रों पर न तो खरीद शुरू हुई है और न ही वहां खाली बोरे उपलब्ध हैं अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत से किसान अपना गेहूं बिचौलियों को बेचने पर मजबूर हैं, जिससे सरकार की गेहूं खरीद योजना प्रभावित हो रही है।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि क्रय केंद्रों का तत्काल निरीक्षण कर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान बिट्टू चौधरी, सिताब सिंह, रविन्द्र, जोनी मुखिया, मोनित, राकेश, अनूप सिंह, राहुल, राजा सैनी, नीटू चौधरी, प्रमोद चौधरी, सतबीर और ओम सिंह मौजूद रहे।