
जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी फरीदपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी की आकस्मिक निधन से जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
उनके निधन की खबर प्राप्त होते ही जिला में मातम छा गया।
यहां यह बता दें कि बीते एक सप्ताह पूर्व अमरेन्द्र कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत पटना एम्स में इलाजरत थे।उपचार के दौरान दिनांक 20 जुलाई, 2026 को राजस्व कर्मचारी अंतिम सांस ली,इस दुखद घटना की खबर लगते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी।
दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिला पदाधिकारी ने दिवंगत कर्मचारी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।शोक सभा में जिला कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ने दिवंगत राज्स्व कर्मचारी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
