
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
सोइहम मंडल की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में चल रहे सात दिवसीय सत्संग समरोह में प्रवचनों की अमृतवर्षा करते हुए स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि जहाँ पर केवल भगवान की ही मर्जी में रहा जाता है l जबकि अपनी मर्जी, अकड़, अपना अहंकार या हठ सब कुछ त्यागना पड़ता है l गजराज, द्रोपदी सदन कसाई, मीराबाई आदि सभी की रक्षा भगवान ने की l जो भी उनकी शरण में गया है उसका कल्याण अवश्य हुआ है l इसलिए भगवान की शरण ग्रहण करना चाहिए l
इसके अतिरिक्त स्वामी प्रीतमदास ने सत्संग में हनुमान की शरण ग्रहण करने की प्रेरणा दी l स्वामी प्रणवानंद ने भजन करने की प्रधानता पर बल दिया lस्वामी नारायणानंद ने मंच संचालन करते हुए बुजुर्गों की सेवा करने पर बल दिया l इसके अतिरिक्त स्वामी अनन्तानंद, कृपालु जी और गोपालानन्द जी ने भी सत्संग सुनाया l
सत्संत के अन्त
सभी भक्तों ने सत्संग का आनंद लेते हुए बहुत प्रसन्नता व्यक्त की l
सत्संग में घोषणा की गयी कि आगामी गुरुपूर्णिमा का प्रोग्राम सोहम आश्रम, वृन्दावन में 29 जुलाई 2026 में मनाई जाएगीl
