
चिकित्सकों ने बताया हीट वेव की चपेट में आने से हुई घटना।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र में भीषण आग बरसाती गर्मी ने आम लोगों को घर से निकलना दुभर कर दिया है। जैसे जैसे दिन बढ़ते जाता है सुर्य की किरण से लोग त्राहीमाम करना प्रारंभ कर देता है,लगता है मानो शरीर झुलस जाएगा।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार की एक बेहद दर्दनाक घटना प्रखंड क्षेत्र के नेहाल पुर से निकलकर सामने आई है, जहां एक युवक अपने सैलुन में काम कर रहा था कि अचानक भीषण गर्मी कहे या हिटवेव की चपेट आने से दुकान में ही अचानक गिर पड़ा और वेहोश हो गया।आनन फानन में लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां जांचोपरांत चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि युवक प्रखंड क्षेत्र के नेहालपुर निवासी बिजय ठाकुर के पुत्र अजीत कुमार उम्र करीब 27 वर्ष बताया गया है।
वहीं परिजनों में चित्कार मच गया है,सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतक के पिता ने बताया कि दुकान जाने के पूर्व अजीत ठीक था, लेकिन भीषण गर्मी के फलस्वरूप लु के चपेट आने से यह हादसा हुआ है।अजीत ही घर का सहारा था,जो अपने सैलुन से परिवार का भरण पोषण किया करता था। वहीं उन्होंने बताया कि अजीत के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं,।जिसका सहारा भी आज खत्म हो गया।

वहीं घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
वहीं स्थानीय पप्पु कुमार, पूर्व सरपंच सहित अन्य लोगों ने सरकार से आफत राहत से मिलने वाली सरकार से सहायता राशि की मांग किया है, ताकी छोटे छोटे बच्चे को सहारा मिल सके।
