रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/गांव मल्हीपुर में विधायक देवेंद्र नीम ने संगोष्ठी को संबोधित किया

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 19 अप्रैल
कस्बे के ग्राम मल्हीपुर स्थित वृंदावन गार्डन में भाजपा द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने जनसैलाब को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें बाबा साहेब के ‘अंत्योदय’ व ‘समरसता’ के सपने को पूरी तरह से धरातल पर साकार कर रही हैं।कार्यक्रम संयोजक किशोर भारती और मंडल अध्यक्ष संजय की देखरेख में संपन्न हुए इस आयोजन में समाज को विकास व राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया। संगोष्ठी में ग्राम मल्हीपुर प्रधान धर्म सिंह, प्रधान महावीर, प्रधान गुलाब, बीरम, प्रधान पंकज और बीरम बड़ेडी ने अपनी भागीदारी निभाते हुए बाबा साहेब को नमन किया। इनके अतिरिक्त प्रधान ब्रह्मसिंग और सभासद सूरज वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।