रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने किया पानी की टंकी और स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 19 अप्रैल
कस्बे में रविवार को ग्राम शेरपुर में विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित हुए जिसमे राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने गांव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने व हेतु नव-निर्मित पानी की टंकी का जलार्पण किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास किया।माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत, गांव के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने हेतु नव-निर्मित पानी की टंकी का फीता काटकर जलार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत में नव-निर्मित अंत्येष्टि स्थल एवं अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा, ब्लॉक प्रमुख गीता रानी, ग्राम प्रधान मिथिलेश सैनी तथा शेरपुर व मुकंदपुर के ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंत्री जी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विकास, स्वच्छता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को साझा किया।