हिमालया मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, चिक्कसी, पालीगंज, पटना के द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर।

Breaking news News बिहार

राजकीय मध्य विद्यालय झुनाठी के प्रांगण में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर में 152 लोगों कि,की गई स्वास्थ्य परीक्षण।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय झुनाठी के परिसर में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का  आयोजन किया गया। हिमालया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सह हाॅस्पिटल चिक्कसी, पालीगंज (पटना) के सौजन्य से निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन डॉ विवेक शर्मा एवं डॉ अजय कुमार पांडेय तथा डॉ ताराचंद प्रसाद के द्वारा आयोजित की गई।
कैंप में क्षेत्र के 152 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श  तथा औषधियाँ प्रदान कि गई।
इस बात की जानकारी देते हुए डॉ विवेक शर्मा ने बताया कि
इस स्वास्थ्य शिविर में हिमालय हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. ताराचंद प्रसाद के साथ साथ अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी कर्मचारियों ने भी कैंप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
कैम्प के सफल संचालन में सुरेन्द्र सिंह, मंजर आलम तथा पंचायत के सरपंच चिंतन शर्मा जी का विशेष योगदान रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की तथा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।


वहीं डॉ० विवेक शर्मा और डॉ० अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा प्रत्येक सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है ताकि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सकें। उन्होंने कहा कि हिमालया अस्पताल में भर्ती मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिसका लाभ सैकड़ों मरीज नियमित रूप से उठा रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया अस्पताल प्रबंधन की ओर से ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए आगे भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर आम जनों को सुविधा प्रदान की जाएगी।