
अज्ञात चोरों ने एक इलेक्ट्रिक दुकान से लाखों रुपए की सम्पत्ति चुराया।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानों को अलर्ट एवं गस्ती में चौकसी बरतने का आदेश निर्गत कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर चोरों के आतंक से लोग काफी भयभीत हो रहे हैं।अभी एक सप्ताह के अंदर दुसरी बड़ी चोरी की घटनाओं से लोगों में काफी भय व्याप्त हो गया है। बता दें कि बीते दिनों टेहटा थाना क्षेत्र के टेहटा बाजार में एक दिव्यांग महिला को बंधक बना लाखों रुपए की सम्पत्ति चुरा कर ले भागा था,जिसका उद्भेदन अभी हुआ भी नहीं कि बीते रात्रि जिले के नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार के सत्संग नगर में स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम को चोरों ने निशाना बनाया,और लाखों रुपए के समान चुराकर चोरों ने ले भागा।

दुकानदार ग्राम सुपी निवासी राजीव रंजन कुमार जो वर्तमान में सत्संग नगर में रहते हैं, जिन्होंने बताया कि बीते शाम अपने गोदाम को सही सलामत बंद कर घर आ गए।आज सुबह गुरुवार को आस पास के लोगों ने सुचना दी कि आपके गोदाम का ताला टुटा हुआ है।खबर पाकर गोदाम पर आया और अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था, और करीब लाखों रुपए की समान चोरों ने ले भागा। वहीं उन्होंने बताया गोदाम में लगा कि सी सी टी वी कैमरा का तार भी चोरों द्वारा काट दिया गया,ताकी फुटेज में नहीं दिखाई पड़ें, लेकिन इर्द-गिर्द लगी सी सी टी वी में देखा गया है कि करीब चार की संख्या में चोरों द्वारा समान ले जाते देखा गया है।
इस सम्बन्ध में नगर थाना में लिखित आवेदन देकर समान की बरामदगी एवं चोरों पर कारवाई हो सके। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
