तेज रफ्तार का कहर, एक अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा चित्कार।

Accident Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर एक अधेड़ को मौत के नींद में सुला दिया। परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गाड़ी भागने में सफल रहा।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के अरवल -जहानाबाद रोड में ग्राम कसई के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पार कर पानी लेने जा रहा अधेड़ को जबरदस्त ठोकर मारी,और स्कार्पियो फरार हो गया।ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि अधेड़ बीच सड़क पर बेहोश हो गया, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


बताया जाता है कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम कसई निवासी ‌करीब 55 वर्षीय पुणे दास पानी लाने सड़क पार कर रहे थे कि, अचानक तेज रफ्तार से चली आ रही स्कार्पियो ने जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया, स्कार्पियो की जबरदस्त ठोकर लगने के फलस्वरूप पुणे दास वही सड़क पर बेहोश हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चित्कार मचा हुआ है, चुकी पुणे दास राजमिस्त्री का काम कर परिवार को भरण पोषण किया करते थे।
परिजनों ने बताया कि पानी के संकट को लेकर प्रतिदिन सड़क पार कर पानी लाना पड़ता है, फलस्वरूप पानी लाने जाने के क्रम में यह दुर्घटना घटी। परिजनों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलने के चलते यह दुर्घटना घटी है,यदि सड़क पर ठोकर बनाया हुआ होता, तो शायद यह दुर्घटना नही घटती।
वहीं थाना अध्यक्ष परसबिगहा श्याम किशोर पांडे ने बताया कि फरार स्कार्पियो को पहचान कर लिया जाएगा, तथा दोषी वाहन पर चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं परिजनों में चित्कार मचा हुआ है,सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।