आगामी पंचायत चुनाव को लेकर म॑त्री ने बदलाव का दिया संकेत।

Breaking news News बिहार

आरक्षण में होगा बदलाव,10 सालों पर बदलने का है प्रावधान।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -आगामी होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार ने आरक्षण में बदलाव का संकेत दिया है।
पहली बार जहानाबाद पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष और आधुनिक बनाने को लेकर मतदान प्रणाली में सुधार हेतु महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार आगामी पंचायत चुनाव पुरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से कराने को प्रतिबद्ध है। साथ ही साथ बताया कि चुनाव को पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से, चुनाव प्रक्रिया में आधुनिक तकनीकी को शामिल करने जा रही है। जानकारी देते हुए म॑त्री ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव में चेहरा पहचान मशीन का उपयोग किया जाएगा।इस तकनीकी के जरिए फर्जी मतदाताओं की पहचान एवं बोगस वोटिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके, और वास्तविक मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित हो सके। इससे चुनाव प्रक्रिया में विश्वसनीयता पर प्रभावी होंगी।
आरक्षण रोस्टर पर मंत्री ने बताया कि पंचायत चुनाव में हर 10 वर्षों पर आरक्षण बदलने की प्रावधान किया गया है, जो इस वर्ष आरक्षण में बदलाव भी किया जाएगा,ताकी सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके। वहीं मंत्री ने बताया कि शुक्रवार को विभागीय जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायती राज व्यवस्था एवं स्थानीय समस्यायों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।


पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार को पहली बार जहानाबाद पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया,फुल एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा ने बताया कि मंत्री जी को आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी तथा उत्साह है।