
- विभिन्न औद्योगिक परिसर का भ्रमण कर एसडीएम ने लिया फीडबैक
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल ने उद्योग विभाग के पदाधिकारी के साथ रक्सौल एवं रामगढ़वा स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कर हाल जाना। साथ ही वहां चल रहे कार्यों का विस्तृत रूप से जानकारी ली ।
इस अवसर पर औद्योगिक इकाई के संचालक से भी बात की गई। वहीं किसी भी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करने की बात कही गई।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन उद्योगों के विस्तार एवं विकास के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी जाए ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण किए गए उद्यम स्थलों में रक्सौल अवस्थित नाजिर शॉ मिल, रंजन स्टील फर्नीचर एवं रामगढ़वा कार्यक्रम आर एन आयरन इंडस्ट्री रघुनाथपुर शामिल है।
