
शिवहर ।
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी आज बुडको के निर्माणाधीन परियोजनाओं जगदीश नंदन सिंह द्वार के सामने मुख्य सड़क ( मुजफ्फरपुर रोड) पर निर्माणाधीन नाला, प्रोजेक्ट बालिका स्कूल से मछली मंडी तक निर्माणाधीन नाला एवं मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत महिला थाना से जेल रोड तक पी.सी.सी. सड़क तथा आरसीसी नाला निर्माण का निरीक्षण करते हुए कार्यों का जायजा लिया। साथ ही निरीक्षण के क्रम में संबंधित अंचल अधिकारी को मापी का कार्य करने तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता को समय गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
