बड़ी दुर्घटना एस टी एफ जवान की अपने ही सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली फायर होने पर हो गई मौत।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद पुलिस विभाग में छाई मातम।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक एस टी एफ जवान की अपने ही सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली फायर होने के फलस्वरूप मौत हो गई।मौत की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप एवं शोक की लहर दौड़ पड़ी।
घटना जिले के घोषी थाना क्षेत्र के चिरी मोड़ के पास बताई गई है, जहां एस टी एफ जवान धीरज कुमार के कमर में रखी सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई,और जवान की लग गई।आनन फानन में सहयोगियों ने तत्काल पी एच सी घोषी लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया,और वरिय पुलिस पदाधिकारी पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
बताया जाता है कि मृतक जवान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथ पुर अन्तर्गत ग्राम सोहसा निवासी धीरज कुमार बताया गया है।
घटना की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, तो परिवार में कोहराम मच गया, साथ ही पुरे गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार मृतक जवान की पत्नी आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं।


हालांकि घटीत घटना पर पुलिस महकमे में शोक की लहर के साथ,घटना को बारिकी से जांच पड़ताल प्रारंभ किया जा रहा है। आखिर पुरा सेफ्टी के साथ सर्विस रिवाल्वर में गोली लोड रहता है,तो फिर अचानक गोली कैसे चली? बड़ी सवाल उठ रहा है कि चुकी पिस्टल का बैरल निचे की ओर रहता है,तो फिर गोली उपर कैसे लगी?
मामला जो कुछ भी हो लेकिन जवान की अचानक हुई मौत से सभी हतप्रभ हैं, तथा खामोशी छा गई है।यह हृदयविदारक घटना सबको झकझोर कर रख दिया है।